New Bharti Rajasthan 2025: 1.25 लाख सरकारी पदों पर निकली राजस्थान में नई भर्ती 2025, यहाँ देखें विभाग और केलेंडर
नई भर्ती राजस्थान 2025, राजस्थान 12वीं पास भर्ती 2025, New Bharti Rajasthan 2025: राजस्थान में नई भर्ती 2025 का इंतजार कर रहें उम्मीदवारों के लिए बजट बड़ा ऐलान किया गया है, जिसके अनुसार राजस्थान सरकार ने घोषणा की है कि एक वर्ष के भीतर 1.25 लाख नई सरकारी भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, प्राइवेट सेक्टर में भी लगभग 1.5 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

नई भर्ती राजस्थान 2025: 1.25 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान सरकार ने घोषणा की है कि आने वाले एक वर्ष में 1.25 लाख नई सरकारी भर्तियां की जाएंगी। साथ ही, निजी क्षेत्र में भी 1.5 लाख लोगों को रोजगार दिलाने की योजना बनाई गई है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने अपने बजट भाषण में इन महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जल्द ही एक नई राजस्थान रोजगार नीति लागू की जाएगी। इसके अलावा, अग्निवीरों को पुलिस, जेल, वन विभाग और अग्निशमन सेवाओं में आरक्षण दिए जाने की भी घोषणा की गई है।
राजस्थान पीएम किसान योजना में अब मिलेंगे 9000 रुपए, जाने किन्हें और कैसे मिलेगा
बजट में शिक्षा, भर्ती, रोजगार और बेरोजगारों के लिए अहम ऐलान
- 150 वेटनरी डॉक्टर और 1200 वेटनरी इंस्पेक्टर की भर्ती होगी।
- अग्निवीरों को पुलिस, जेल, वन विभाग की सेवाओं के साथ-साथ फायर सर्विसेज और अन्य सुरक्षा सेवाओं में भी आरक्षण मिलेगा।
- 4000 नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।
- कालीबाई योजना के अंतर्गत अगले वर्ष 40,000 स्कूटी का वितरण किया जाएगा।
- प्रदेश में 6,000 से ज्यादा स्टार्टअप हैं, जिनसे 40,000 युवा जुड़े हुए हैं। अगले साल 2,000 नए स्टार्टअप बनाए जाएंगे, और 1,000 से अधिक स्टार्टअप को फंड उपलब्ध कराया जाएगा।
- स्टार्टअप को नेटवर्किंग और मार्गदर्शन देने के लिए हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित अन्य शहरों में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। करियर काउंसिलिंग सेंटर और स्टार्टअप इनक्यूबेशन हब की स्थापना की जाएगी।
- 60,000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोटा में 200 करोड़ रुपए की लागत से विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी।
- कई स्कूलों और कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 2,000 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएगी।
- अलवर, अजमेर, बीकानेर और जयपुर में डिजिटल प्लानेटेरियम बनाए जाएंगे।
- युवाओं के लिए प्रदेश में 'विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना' को विस्तारित किया जाएगा।
- 600 करोड़ रुपए के विवेकानंद रोजगार सहायता कोष की घोषणा की जाएगी।
- रोजगार मेलों का आयोजन बड़े स्तर पर होगा। कैंपस इंटरव्यू की संख्या बढ़ाई जाएगी, और नए निवेश में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी।
New Bharti Rajasthan 2025 Important Links
New Bharti Rajasthan 2025 Whatsapp Join | Join Hare |
New Bharti Rajasthan 2025 News On Telegram Join | Join Hare |
Comments Shared by People